गर्मियों में खाने में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 15:55

गर्मी में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर चुस्त और तरोताजा रहता है. इसलिए तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, फालसा, अनानास, मौसम्बी व लीची खाना फायदेमंद होटल है. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी. इसके अलावा लौकी, तोरई, भिंडी, टिंडे जैसी हरी सब्जियों को खाना चाहिए.

गर्मियों में क्या खाएं (What to eat in summer)- गर्मियों में खाना
(1) फल -सब्जियाँ –

मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें. गर्मी में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर चुस्त और तरोताजा रहता है. इसलिए तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, फालसा, अनानास, मौसम्बी व लीची खाना फायदेमंद होटल है. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी. इसके अलावा लौकी, तोरई, भिंडी, टिंडे जैसी हरी सब्जियों को खाना चाहिए. इससे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है.

(2) सलाद –

गर्मियों में हल्का भोजन ही करना चाहिए जिसमें सलाद को जरूर शामिल करना चाहिए. कुछ लोग गर्मियों में भोजन की जगह सलाद खाना ही अधिक पसंद करते हैं. सलाद में हम खीरे, ककड़ी, टमाटर को शामिल कर सकते हैं.

(3) विटामिन-बी से भरपूर आहार –

गर्मियों में विटामिन-बी से भरपूर आहार लेना चाहिए. जिससे शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है साथ ही मांसपेशियां के दर्द और थकान में आराम मिलता है.

(4) स्प्राउट को भी करें शामिल –

गर्मी के मौसम में जितना ज्यादा फाइबर खाएंगे उतना ही आपकी हेल्थ के लिए अच्छा होता है. खाने में सलाद या स्प्राउट्स ज़रुर खाएं. इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की समस्यां भी नहीं होती है.

(5) तरल पदार्थ का करें सेवन –

गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए नारियल पानी पीना काफी फायदेमंद होता है. साथ ही शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने के लिए नींबू पानी, गन्ने का जूस का सेवन कर सकते हैं. शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहने से पर्याप्त मिनरल्स और विटामिन मिलते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info